रादौर – भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया सांसद का जन्मदिवस 

30
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 29 (कुलदीप सैनी) : गांव खेड़ी लख्खसिंह में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी की अध्यक्षता में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद भाटिया की लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी ने कहा कि सांसद संजय भाटिया राजनीति को समाजसेवा का जरिया मानते है और इस दिशा में कई समाजिक कार्य भी वो अपने निजी सांसद कोटे के अलावा अपनी निजी कमाई से करते है। उन्होंने कहा कि आज उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिवस मना उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मोके पर महिंदर नागल,पवन,विक्की,रिंकू,रघुबीर,हरबंस जी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here