रादौर, 21 अगस्त (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद की ओर से नौवें वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 125 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सरंक्षक मानसिंह आर्य ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सरंक्षक मानसिंह आर्य ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। शिविर की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. बलदेव सैनी ने की। शिविर में सिविल अस्पताल यमुनानगर की टीम ने अपनी सेवाएं दी।
इस अवसर पर मानसिंह आर्य ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। यह किसी फैक्ट्री या लैब में तैयार नहीं होता। इसलिए रक्तदान की महत्ता अधिक है और यह महादान की श्रेणी में आता है। एक व्यक्ति के द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए हमें अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। डा. बलदेव सैनी ने कहा कि भाविप की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा शाखा की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में अन्य कई पुनीत कार्य भी किए जा रहे है। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, ललित माटिया, बंसीलाल सैनी, राजकुमार पुजारा, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप चौधरी, सुभाष कांबोज, राजेश कांबोज, संजय ऐरन, संजय गुप्ता, सुमित गोयल, विनोद सिंगला, अभिषेक आहुजा, आशीष सिंगला, सोम चोपड़ा, डा. मोहित शर्मा, रसमीन कौर, अनीता पुजारा, रानी आहुजा, मीना माटिया, नीतू चोपड़ा, नीलम कांबोज इत्यादि मौजूद रहे।