रादौर, 19 जुलाई (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद द्वारा ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसके तहत 50 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। अभियान का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेंद्र कुमार व स्टाफ सदस्य भी शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी ने कहा कि आज के समय में जिस गति से वृक्षों को काटा जा रहा है उसका परिणाम भविष्य में बहुत भयानक होगा। जिसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना होगा। इस कारण हम सभी का कर्तव्य है कि हर मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन पोषण अवश्य करना चाहिए। ताकि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर डा.राजेंद्र रंगा, डा. सतीश कांंबोज, चंद्र प्रकाश सचदेवा, सरदार इंद्रजीत सिंह, अशोक आहूजा, बंसीलाल सैनी, उमेश गुप्ता, ललित माटिया, सहसचिव सुरिंद्र चोपड़ा, सोम चोपड़ा, राजकुमार पुजारा, प्रदीप आर्य, सतीश अग्रवाल, सुभाष कांबोज इत्यादि मौजूद रहे।