रादौर,14 मार्च (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से शहर के एक निजी पैलेस में होली परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों ने सहपरिवार भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। परिषद परिवार के सभी सदस्यों ने होली का पर्व फूलों की होली खेल कर मनाया। इस अवसर पर भाविप प्रधान सुमित गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद के सदस्य हर वर्ष मिलजुल कर पुष्पों से होली का त्यौहार मनाते है। होली का त्यौहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। सभी को यह त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए। होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है। इसलिए सभी को प्रेम से होली का त्यौहार मनाना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित गोयल, शाखा की महिला अध्यक्ष नीलम सचदेवा, महिला जिला अध्यक्ष सविता गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख डॉ. मोहित शर्मा, डॉक्टर सतीश कांबोज, सतीश अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र चोपड़ा, इंद्रजीत सिंह, डॉ. बिमल गर्ग, वीरेंद्र गर्ग, विनोद गर्ग, अनुज अग्रवाल, सुभाष कांबोज, सुषमा गर्ग, रष्मीन कौर, पिंकी गुप्ता, सावी गोयल आदि मौजूद रहे।