रादौर, 11 जुलाई (कुलदीप सैनी) : भारत विकास परिषद के सदस्यों ने संस्था का स्थापना दिवस वृद्धाश्रम व बाल आश्रम में मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने वहां रह रहे बच्चों व वृद्धों की सेवा की और फल व मिठाइयां बांटी। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को स्टेशनरी का सामान भी दिया। ताकि वह इसका प्रयोग अपने शिक्षण कार्य में कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डा. बलदेव सैनी ने की। उन्होंने कहा कि संस्था समय समय पर समाज हित के कार्य करने में अपनी भागीदारी निभाती रहती है। इसी कड़ी में इस वर्ष संस्था के सदस्यों ने शाखा का स्थापना दिवस बाल व वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया था। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, विनोद सिंगला, डा. मोहित शर्मा, डा. बिमल, उमेश गुप्ता, सुमित गोय, राजेश कांबोज, अभिषेक आहूजा, सुशील सिंगला, राजकुमार पुजारा, डा. सतीश कांबोज, उर्मिल सैनी, मोनिका आहूजा, सुषमा गर्ग, नीलम सचदेवा, अनीता पुजारा इत्यादि मौजूद रहे।