रादौर,13 मार्च (कुलदीप सैनी) : गांव भगवानपुर में रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के घर से उसका एटीएम कार्ड चुराकर खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिये। पुलिस ने प्रभावित महिला की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव भगवानपुर निवासी सुरजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अमरीक सिंह व उसके बच्चे इटली में रहते है। वह घर पर अकेली रहती है। 24 फरवरी की रात को लगभग साढ़े 11 बजे वह घर में सोई हुई थी। अचानक उसे घर में कोई आवाज सुनाई दी तो उसने उठकर देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के अंदर से दीवार फांदकर भागा। जिसने लाल रंग की चेकदार कमीज पहनी हुई थी। उसने मामले की सूचना अपने पडोस के लोगों को दी। उसने अपने पति को भी फोन किया। तभी उसके पति ने उसे बताया कि उसके खाते से अभी 10 हजार रुपये निकले है। जिस पर उसने अपना एटीएम चेक किया। लेकिन दीवान बेड में से एटीएम कार्ड व बैंक की कॉपी गायब थी। उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड नंबर भी उसी में था। जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है।
-
Read Also| रादौर – गांव दुधली में सतीश शर्मा के नेतृत्व में कई दलों को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग