रादौर, 20 सितंबर (कुलदीप सैनी) : ओढ़ कालोनी निवासी एक महिला के घर से नगदी व सरिया चोरी हो गया। महिला का आरोप है कि कालोनी के ही एक युवक ने उसके घर में चोरी की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजरानी ने बताया कि वह घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है जब उसने जांच की तो पता चला कि घर से करीब 7 हजार रूपए की नगदी व हजारों रुपए का सरिया गायब था। उन्होंने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि कालोनी का ही संजू उनके घर में घुसा था। उसे शक है कि उसने ही यह चोरी की है क्योंकि वह पहले भी चोरी कई जगह चोरी कर चुका है।
-
Read Also| रादौर – यमुनानदी में अवैध खनन का खेल धड्ड्ले से जारी, किनारों पर बने गहरे गड्ढे दे रहे गवाही