रादौर, 20 मार्च (कुलदीप सैनी) : भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक जनकल्याणकारी, आध्यात्मिक संगठन है, जो नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान एवं चेतनावान समाज के निर्माण के साथ जातिभेद, छुआछूत, साम्प्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सतत प्रयत्नशील है। कार्यक्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण काम्बोज ने कहा कि हर मनुष्य को सजग रहते हुए अपने देश, धर्म एवं मानवता की सेवा में समर्पित होने की आवश्यकता है, क्योंकि यही हर मनुष्य के मूल कर्तव्य हैं। कार्यक्रम के समापन पर ब्लाक अध्यक्ष सोहन लाल हिरण छप्पर ने आये हुए सभी लोगों शक्ति जल और प्रसाद वितरित किया। इस साधना क्रम में राजेन्द्र भटली, सतीश ,बलवंत चमरौडी,राजेश बुबका, सतप्रकाश, सुरेश , बीरबल बरेहडी ,तेजपाल, सुभाष सैनी ,प्रमोद गुप्ता,राय सिंह सैनी, सुरेश सरपंच, रमेश आहुजा, प्रेम बैण्डी आदि की विशेष रूप से उपस्थिति रही।