रादौर, 8 अक्तूबर (कुलदीप सैनी) : ब्लाक समिति के निवर्तमान चेयरमैन शशि दुरेजा आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रादौर विधानसभा की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का आश्वाशन दिया। चंडीगढ़ से लौटकर शशि दुरेजा ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री से पंचायती चुनावों को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पंचायती चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में कमल खिलेगा। शशि दुरेजा ने कहा कि आज प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य किये जा रहे है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।