रादौर – युवाओं को बिना किसी भेदभाव के दी जा रही है नौकरियां – पूर्व राज्यमंत्री

13
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

 रादौर, 28 मई (कुलदीप सैनी) : भाजपा की केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने शहर के मुख्य बाजार सहित कई गांव में लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे अवगत करवाया। इस मौके पर कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद देश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। जिससे देश  का माहौल बदला है। आज पूरे विश्व में देश की ताकत का लोहा माना जा रहा है। कोरोना काल में लिए गए फैसले व वैक्सीन का निर्माण कर देश ने विश्व गुरु की अपनी शक्ति को एक बार फिर से दुनिया के बडे बडे देशो के सामने उजागर किया है। रक्षा क्षेत्र में आज भारत का कोई मुकाबला नहीं है। देश विकास की राह पर बढ़ रहा है। उसी प्रकार प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रदेश के विकास को एक नई दिशा व दशा देने का कार्य कर रहे है। युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरियां मिल रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम सरकार ने किया है। इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here