रादौर, 7 जुलाई (कुलदीप सैनी) : गांव सढूरा में रंजिश के चलते दो युवकों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने एक युवक के पेट में चाकू भी मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद वंश, सतीश व कृष्ण कुमार सहित 6/7 अन्य के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 324 व 427 के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में बिमल कुमार ने बताया कि उनका अपने ताऊ व चाचा कर्मबीर फौजी और रिषीपाल के साथ झगड़ा चल रहा है। जिसके लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। जिस पर वह अपने परिवार के लोगों व अन्य साथियों के साथ थाने पहुंच गए लेकिन उक्त लोग वहां पर नहीं पहुंचे। उनका इंतजार कर जब वह वापिस लौट रहे थे तो गांव के पास की कुछ बाइक सवार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसके साथ गौरव भी मौजूद था। हमलावरों मेंवंश, कृष्ण व सतीश शामिल थे। जिन्होंने चाकू से उस पर हमला किया, जो उसके पेट में लगा। जबकि गौरव को भी चोटे आई। जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागे। तब परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे यमुनानगर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।