रादौर, 2 फरवरी (कुलदीप सैनी) : उपमंडल के गांव राझेड़ी में वीरवार को खेत जोतते वक्त रोटावेटर में आने से किसान सुंदरलाल काम्बोज की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सुंदर लाल काम्बोज पंचायत समिति रादौर के नवनियुक्त चेयरमैन विपिन काम्बोज के पिता थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह उस समय हुआ, जब सुंदरलाल अपने खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान रोटावेटर के ब्लेड में प्लास्टिक का कट्टा फंस गया। जिसके बाद सुंदर लाल ट्रैक्टर से नीचे उतर चलते रोटावेटर के ब्लेड से कट्टा निकालने लगा तभी वह रोटावेटर में उलझ गया। जिससे रोटावेटर से कटने पर शरीर टुकड़ों में बट गया। दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सहित गांव में मातम छा गया। शाम के समय गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।