रादौर – लाखों वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर दिलाई आजादी – सांसद 

38
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 12 अगस्त (कुलदीप सैनी) : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कुरूक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद उधमसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसके बाद तिरंगा यात्रा गांव बुबका, अमलोहा व धानुपुरा से होती हुई गांव खेड़की पहुंची। जहां शहीद हवलदार रामकिशन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा आगे बढ़ी। जिसके बाद गांव घिलौर, हड़तान माजरी, खेड़ी लक्खासिंह से होती हुई गांव टोपरा कलां पहुंची। यहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद मेहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया।
सांसद नायब सैनी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव बनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पूरे देश में आजादी के पर्व को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज निकाली गई तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में काफी जोश दिखाया है। उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमारी शान है। क्योंकि इसके लिए लाखों वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। हमें उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित में हमेशा कार्य करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने देशहित में कार्य के लिए हमेशा तैयार रहता है और पार्टी भी देशहित को प्राथमिकता के साथ लेकर कार्य करती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मंडल महामंत्री धनपत सैनी, अजय सिंह चौहान, शालू मेहता, विकास कांबोज, शशि दुरेजा, वीरेंद्र चानना, मुकेश मक्की, गौरव बुबका, सतीश खुर्दबन, नवनीत पूर्णगढ़, बख्शीश सैनी, बलजीत बापा, विपिन धानुपुरा  इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here