रादौर, 27 मार्च (कुलदीप सैनी) : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे प्रोफेसर मनोज सैनी ने रविवार को कार्यकर्ताओं सहित लोसुपा पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। प्रो. मनोज सैनी ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से अलविदा कहा है, राजनीति से नहीं। जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। लोसुपा पार्टी से त्यागपत्र देने पर प्रो. मनोज सैनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सांसद राजकुमार सैनी मेहनती एवं संघर्षशील इंसान है। सभी कार्यकर्ताओं ने लोसुपा पार्टी को आगे बढ़ाने में मेहनत व ईमानदारी से काम किया है। लेकिन पिछले 1 वर्ष से उन्होंने अपनी मुहिम बदलकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने मंदिर, होली, दीवाली, रामायण, महाभारत सबको काल्पनिक कहा है। सम्पूर्ण हिन्दू एवं भारतवर्ष की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। जिस कारण सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को अलविदा कहा है। इस अवसर पर युवा उपाध्यक्ष नीरज सैनी, हल्का प्रभारी ज्ञान चंद, रतन चंद हल्का प्रभारी, ज्ञानचंद हलका अध्यक्ष, नीरज दौलतपुर, हलका अध्यक्ष ग्रामीण विशाल सैनी, जगदीप कंबोज, भूपेंद्र सरदार, शेरसिंह, ईश्वर धीमान, धीरज युवा हलका अध्यक्ष, ईश्वर धीमान, मनीष एससी सेल प्रधान, राजेंद्र, मंगत, शुभम आदि लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दिया।