रादौर, 20 सितंबर (कुलदीप सैनी) : एक विवाहिता ने अपने पति सहित जेठ व जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी रजत के साथ हुई थी। शादी के उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।