रादौर,9 मार्च (कुलदीप सैनी) : शहीद उधम सिंह धर्मशाला में शनिवार को दोपहर 3 बजे शहीद उधम सिंह के शौर्य दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को रादौर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमित काम्बोज व वेद काम्बोज ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों की डयूटिया लगाई गई। कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। वहीं सुभाष कांबोज गोविंदपुरा उद्योगपति वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी।