रादौर – संदीप सैनी भाजपा युवा मोर्चा मंडल सचिव नियुक्त 

148
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 11 मार्च (कुलदीप सैनी) : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा संदीप सैनी को भाजपा युवा मोर्चा मंडल सचिव नियुक्त किए जाने के फैसले का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। नवनियुक्त  सचिव संदीप सैनी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव संदीप सैनी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की ओर से उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए  मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज, प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, मंडल अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा का आभार प्रकट किया है। इस अवसर सतीश सैनी, योगराज कंबोज, अजय चौहान, महिंद्र नागल, आदित्य कांबोज, कमल सैनी, अजय कश्यप, जगन चौहान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here