रादौर – सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा कर रही केवल अपना विकास – गुप्ता

64
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर,12 मार्च (कुलदीप सैनी) : जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य सचिन गुप्ता ने भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार सिर्फ अपना विकास कर रही है। जबकि जनता को आम सुविधाएँ भी नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर यमुनानगर जिले से भेदभाव के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि रादौर क्षेत्र से भेदभाव का नजारा इस बार विधानसभा में भी सबको दिखाई दिया, जब विधायक के सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री एक सड़क को ठीक करवाने के लिए 7 महीने का वक्त मांग रहे है। उप मुख्यमंत्री का विधानसभा में दिया गया जवाब बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि दुष्यंत चौटाला के क्षेत्र में यह सड़क होती, तो क्या वहां भी इसे ठीक करने में 7 महीने लगते।  उन्होंने कहा कि एसके रोड़ इस समय सबसे व्यस्त मार्गो में से एक है। इस रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। वायदा करने के बाद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस रोड को फोरलेन नही किया। खस्ताहाल होने के कारण इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। यदि सरकार जल्द ही इस रोड को ठीक नहीं करवाती क्षेत्र के लोग सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाऐगें। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का रादौर क्षेत्र में आने पर विरोध किया जाएगा।  इस अवसर पर महेश कुमार पूर्व पार्षद, नीरज कम्बोज, परमजीत पम्मी, राजेंद्र कश्यप, रवि नगला, दीपक अरोड़ा, गावी मलिक, कादिर राजपूत, हरजिंदर मल्ली, धर्म सिंह बैंडी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here