रादौर – सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

67
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 12 अगस्त (कुलदीप सैनी) : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने आज तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को अस्पताल के एसएमओ डॉ विजय परमार ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों को तिरंगे की आन बान व शान के लिए तत्पर रहने के लिए शपथ भी दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल है। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। जिसके लिए लाखों देशप्रेमियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है और आजादी के पर्व को मना रहे है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। हमें इस पर्व को त्यौहार की तरह मनाना चाहिए और शहीदों का सम्मान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here