रादौर – सावित्रीबाई फुले की 125वीं पुण्यतिथि पर किया नमन 

30
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर,10 मार्च (कुलदीप सैनी) : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की ओर से वीरवार को शहर में सावित्रीबाई फुले की 125 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें समाजसेवी डॉ बिमल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संदीप सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक भेदभाव और कई रुकावटों के बावजूद अपनी शिक्षा पूरी की और बाकी महिलाओं को भी शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला अध्यापिका और उन्हें नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता कहा जाता है। इस अवसर पर महिंद्र नागल, नरेश सैनी, दीपक खजूरी, संदीप सैनी, सतीश सैनी, रतनलाल, विक्रम सैनी, जगन चौहान, सुभाष रोहिला आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here