रादौर – सेवा पखवाड़े के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती – हैप्पी खेड़ी 

12
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 25 सितंबर (कुलदीप सैनी) :  पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ीकी अध्यक्षता में गांव मंसूरपुर, छारी, नागल, रादौर, रतनगढ़, चमरोड़ी, खेड़ी लक्खासिंह में मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गांवो में पौधारोपण भी किया गया। जिसके तहत छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का प्रण लिया गया। साथ ही जल बचाओ का संदेश भी दिया गया। हैप्पी खेड़ी ने कहा कि भाजपा की ओर से युगपुरुष पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया है। जिसके तहत लोगों को पर्यावरण व जल बचाओं का संदेश देते हुए उन्हें पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया है। क्योंकि यह एक गंभीर समस्या है। जिसे हमें मिलकर दूर करना होगा।

यह भी पढ़े | रादौर – बेमौसमी बारिश से किसानों को भारी नुक्सान, अंकुरित होने लगी धान की फसल  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here