रादौर, 19 दिसंबर (कुलदीप सैनी) : राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिलीकलां में छात्रों को योग क्रियाओं को अभ्यास करवाया गया। जिसमें योगाचार्य मुकेश कुमार विशेष तौर पर पहुंचे और छात्रों को योग की विधियों के बारे जानकारी देते हुए उससे होने वाले लाभों के बारे छात्रों को अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों को ताडासन, सिंहासन, चक्रासन, हलासन जैसी योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। योग शिविर अध्यापक मनोज कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। योगाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ है तो पूरी दुनिया की दौलत मानो हमारे पास है। लेकिन स्वास्थय ठीक न होने पर दुनिया की पूरी दौलत भी बेकार है। इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रतिदिन योग करने से शरीर हष्ट पुष्ट व निरोग रहता है और हमें बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इस अवसर पर अध्यापक नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, पूजा रानी व नीरू रानी इत्यादि उपस्थित रहे।
-
Read Also| खुशखबर : यमुनानगर मे 26 हजार नए परिवारों कों BPL कार्ड क़ी सुविधा, पढ़िए किन्हें मिलेगा लाभ