रादौर,17 मार्च (कुलदीप सैनी) : शहर के स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में वीरवार को होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने सभी से अपील की कि वो तिलक होली खेलकर पानी को बचाएं। उन्होंने रंगों से एक दूसरे को तिलक किया। चित्रों के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। छात्रों ने कविता, होलिका प्रसंग एवं गीतों पर नृत्य कर होली मनाई। मुख्याध्यापिका रेणु शांडिल्य ने सभी को होली का महत्व बताया कि यह दिन आपसी सद्भाव का है। सभी ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की व छात्रों की निर्विघ्न शिक्षा के लिए भी कामना की गई।