रादौर, 24 मार्च (कुलदीप सैनी) : स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी स्कूल छोटाबांस में वीरवार को दांतों की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकारी अस्पताल रादौर की दंत चिकित्सक डॉ. पल्लवी मार्या ने स्कूल के 106 बच्चों के दांतों की जांच की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दांतों की देखभाल करने की विधि बताई। उन्होंने बच्चों को दांतों की बीमारियों व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हर रोज ब्रश करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को 6 महीने में एक बार अपने दांतों को दंत चिकित्सक से अवश्य जांच करानी चाहिए। इस दौरान बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों व संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर काऊंसलर अंकित विष्ट, संगीता रानी, हैड मास्टर रामप्रकाश, अध्यापक कृष्ण कुमार आदि मौजूद रही।
-
Read Also| रादौर – आरएमपी एसोसिएशन ने सरकार से की हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड का पुनर्गठन करने की मांग