रादौर – हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक बनाकर इतिहास रचेगी भाजपा – पूर्व राज्यमंत्री 

71
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर,10 मार्च (कुलदीप सैनी) : पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत की ख़ुशी में वीरवार को देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर व लड्डू बांटकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया गया। वही रादौर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज के नेतृत्व में होली से पहले ही रंग गुलाल व मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

        इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिस तरह से गरीब कल्याण की योजनाए बनाकर आम गरीब जनता को राहत देने का काम किया गया और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जो मेहनत की है, उसी से प्रभावित जनता ने भाजपा का साथ दिया है। वही उन्होंने कहा की आने वाले चुनावों में हरियाणा में भी भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में एक विजय झलुस भी निकाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका,मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेडी, विनोद सिंगला, मुकेश अरोड़ा मक्की, राजकुमार शर्मा, भगवत दयाल कटारिया,ओमप्रकाश सहगल, सतीश सैनी, निर्मल सैनी, संदीप सैनी, केशव नसीब, सुशील बत्रा, सतीश धौलरा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here