रादौर, 20 दिसंबर (कुलदीप सैनी) : शहीद उधम सिंह काम्बोज के 123 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 26 दिसंबर को शहीद उधमसिंह काम्बोज धर्मशाला रादौर में 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विपिन काम्बोज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद उधम सिंह का जन्मदिवस पर रक्तदान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के जन्मदिवस व पुण्यतिथि पर इस प्रकार के समाजिक कार्य करने चाहिए। शहीदों को सही मायने में यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
-
Read Also| OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 भारत में फरवरी में हो सकता है लॉन्च, जाने क्या रहेंगे फीचर