रादौर, 28 अगस्त (कुलदीप सैनी) : गणपति के दीवाने क्लब की ओर से 14वें गणपति उत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त से होगा। प्रधान सुमित पंडित ने बताया कि 31 अगस्त को सुबह 7 बजे शहर की परिक्रमा की जाएगी। जिसके बाद 9 सितंबर तक 4 से 7 बजे तक कीर्तन किया जाएगा। शाम को 7 बजे आरती की जाएगी। 10 सितंबर को सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन शाम 5 बजे पक्का घाट पर पश्चिमी यमुना नहर में श्री गणपति जी की मूर्ति विसर्जन से होगा।