रादौर,15 मार्च (कुलदीप सैनी ): शहर के जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सिविल कंस्ट्रक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निर्देशक डॉ विवेक शर्मा ने किया।कार्यक्रम में तृतीय वर्ष के छात्र शिवम विजयी रहे। पॉलिटेक्निक दामला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरा स्थान फाइनल ईयर के छात्र नमन शर्मा तथा गिरीश बतरा ने प्राप्त किया। विजयी छात्र को कॉलेज के निर्देशक डॉ विवेक शर्मा व सिविल विभाग प्रमुख दिव्या शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कॉलेज के निर्देशक डॉ विवेक शर्मा ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्ट सिविल इंजीनियरिंग, व्यावसायिक इंजीनियरिंग की एक शाखा है जो कि भौतिक और प्राकृतिक रूप से बने परिवेश में पुल, सड़क, नहरे, बांध, भवनों आदि के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव से जुड़ी है। सिविल इंजीनियरिंग, सैन्य अभियांत्रिकी के बाद आने वाले इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी शाखा है। इस अवसर पर उपासना सूद, शिवम शर्मा, रिंकी, प्रियंका कंबोज, पूनम कालरा, मेघा, शुभम शर्मा, संजय सांगवान, सुखदेव सिंह, अनुराग, मनीष कश्यप, सौरभ सुमन, प्रदीप डाबर, दीपू कुमार, नवदीप सिंह आदि मौजूद रहे।