रादौर – MLN स्कूल में बच्चों को दी गई पेड़ पौधों के महत्व बारे जानकारी

71
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

रादौर, 8 अप्रैल (कुलदीप सैनी) :  मुकंद लाल नेशनल सी. सै. स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर पेड़ पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छठी से माही ने प्रथम, दिव्या पांचाल ने दूसरा व हर्ष, रिद्धिमा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा सातवी से मानसी प्रथम, रितेश दूसरे व खुशबू तीसरे स्थान पर रही। वहीं कक्षा आठवीं से अनुष्का व खुशी प्रथम, आरूषी, हनी दूसरे व अजय सैनी, वीर पांचाल तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल बालकृष्ण ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आजकल नई नई बीमारियां आसानी से फैल रही है। सभी को औषधीय पौधों के नाम व काम के प्रति जागरूक होना चाहिए। अध्यापिका हिमानी व आंचल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here