सेवा ट्रस्ट ने खिलाडियों को किया सम्मानित

11
ख़बर सुने
🔔 वीडियो खबरें देखने के लिए 👉 यहां क्लिक करें 👈और हमारे चैनल को सब्सक्राइब व 🔔 का बटन दबा कर तुरंत पाए ताजा खबरों की अपडेट

बराड़ा, 27 अक्तूबर : गांव सरकपुर स्थित खेल स्टेडियम में सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) नाम की समाजसेवी संस्था ने यहां पर आने वाले खिलाडिय़ों व उनके कोच को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सदस्य योगेंद्र चौहान ने किया। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता स्टेट कोऑर्डिनेटर पवन पराशर ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम ने राष्ट्र को बहुत सैनिक व खिलाडी दिए है जिन्होंने देश और विदेशो में अपने राष्ट्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से जहां हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है तो वहीं मन को खेल स्वस्थ रखने में मदद करते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलों में कैरियर की अपार संभावनाए है। इस दौरान संस्था ने खिलाडिय़ों को इम्यूनिटी बूस्टर व जूस आदि भेंट किए। कोच अमन शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here