रादौर, 14 जनवरी (कुलदीप सैनी) : जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरी के पास यमुनानगर – करनाल सड़क पर कृष्णा पब्लिक स्कूल के निकट दो बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान महफूज निवासी हमीदा के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर दूसरे बाइक चालक राजाराम गली यमुनानगर निवासी चेतन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जठलाना थाने में तैनात एसआई जसवंत ने बताया कि महफूज यमुना नदी में खनन कर रही खनन एजेंसी बी-13 पर कार्य करता था। 13 जनवरी की शाम महफूज बुलेट बाइक पर सवार होकर एजेंसी पर कार्य करने के लिए जा रहा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे जब वह कृष्णा पब्लिक स्कूल खजूरी के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक को चलाते हुए महफूज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महफूज बाइक से उछलकर सड़क के ऊपर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी। अस्पताल में ईलाज के दौरान महफूज की मौत हो गई। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।