वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से मजबूत होगा कांग्रेस संगठन : देवेंद्र लक्की

1
रादौर, 14 सितंबर (कुलदीप सैनी)।  रादौर नगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस देवेंद्र लक्की ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा से विशेष मुलाकात की।  इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
देवेंद्र लक्की ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।
देवेंद्र लक्की ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें उचित मंच पर उठाने का काम कर रहे हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राजपाल रादौर, सुमित गर्ग और विक्की सिंगल भी मौजूद रहे।