रादौर, 21 सितंबर (कुलदीप सैनी) : लम्बे समय से कई जगह से खस्ताहाल सहारनपुर – कुरुक्षेत्र (SK Road) की कुछ दिन पहले औरंगाबाद गांव के पास से हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा करोडो रूपये से शुरू किये गए सुधारीकरण के कार्य के बाद क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर लम्बे समय से चली आ रही फोरलेन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में संशय पैदा होगा गया, की इस रोड के सुधारीकरण के बाद शायद एक बाद फिर फोरलेन की मांग सिरे नहीं चढ़ेगी, लेकिन आज रादौर में नवदेश टाइम्स से बातचीत में उस पर विराम लगाते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने साफ़ कर दिया कि फोरलेन का कार्य पूरा होने से पहले मौजूदा सड़क की स्थिति में सुधार किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि यह परियोजना नेशनल हाईवे के तहत पूरी होगी। जिससे एक बार फिर क्षेत्र के लोगों में इस व्यस्त हाईवे के फोरलेन की दिशा में सकरात्मक रुख देखने को मिला है इस पहरा ग्राफ को सही करके बनाओ
22 सितंबर को होगी धान खरीद को लेकर बैठक
धान खरीद को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी गुट की चेतावनी के संबंध में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार 22 सितंबर को बैठक करेगी। बैठक में धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।
पराली प्रबंधन पर सरकार की नीतियों का किया बचाव
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा पराली जलाने पर जमीन की रेड एंट्री किए जाने को सरकार का काला कानून बताए जाने पर कृषि मंत्री राणा ने कहा कि सरकार किसानों को पराली न जलाने और उसे खेत में ही खपाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
राणा ने कहा कि पराली प्रबंधन के मामले में हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए देश में प्रथम स्थान पर रही है। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार के बयान सोच-समझकर देने चाहिए।
राहुल गांधी के दिए जलाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए जलाने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिकता का पूरा ज्ञान नहीं है, जिसके कारण इस प्रकार के बयान सामने आते रहते हैं। राणा ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह आधे देशी और आधे विदेशी हैं।